किशमिश: स्वाद और सेहत का खजाना, जानें किसके लिए है सबसे फायदेमंद

रोज़ किशमिश जरूर खाएं। यह स्वादिष्ट और पौष्टिक होती है, जो बड़ों और बच्चों दोनों की सेहत के लिए फायदेमंद है।
Written by Himanshi Prakash, National Khabar
अक्सर घरों में मेवे के नाम पर काजू और किशमिश जरूर मिल जाते हैं। किशमिश सस्ती होने के बावजूद सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। यही वजह है कि”रोज़ 10 किशमिश खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है, खासकर कुछ अंगों पर इसका खास असर होता है।
शरीर में खून बढ़ाने से लेकर आंतों को दुरुस्त रखने तक किशमिश कई तरह से मदद करती है। आइए जानते हैं कि किशमिश हमारे किस अंग के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है।
किशमिश किस अंग के लिए फायदेमंद है?
रोजाना किशमिश खाने से शरीर के कई हिस्सों को फायदा मिलता है। फाइबर से भरपूर होने के कारण किशमिश पाचन को बेहतर बनाने और आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करती है। नियमित रूप से किशमिश खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है, गट हेल्थ सुधरती है और कब्ज की समस्या दूर होती है। किशमिश में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स हार्ट को भी हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं।
हड्डियों के लिए भी फायदेमंद
किशमिश में कैल्शियम और कई जरूरी विटामिन पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। अगर शरीर में खून की कमी हो, तो किशमिश खाने से हीमोग्लोबिन बढ़ता है और एनीमिया में फायदा मिलता है। विटामिन ए से भरपूर किशमिश आंखों की रोशनी और त्वचा की सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। हाई ब्लड प्रेशर वालों को भी रोजाना किशमिश खाने से लाभ होता है।
किशमिश खाने का सही तरीका
किशमिश को आप सीधा खा सकते हैं, दूध या मिठाई में डालकर खा सकते हैं। लेकिन इसका सबसे अच्छा तरीका है पानी में भिगोकर खाना। 10 किशमिश रातभर पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट किशमिश खाकर ऊपर से वही पानी पी लें। इस तरह किशमिश का सेवन सेहत के लिए सबसे ज्यादा लाभकारी माना जाता है।
Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से लिखा गया है। स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या या उपचार से पहले कृपया अपने चिकित्सक या योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। नेशनल खबर इस जानकारी की पूर्ण सत्यता, सटीकता या प्रभाव के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं लेता है।