धर्म

Kanwar Yatra 2025: इन 8 नियमों का पालन न किया तो अधूरी रह जाएगी शिवभक्ति

कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra 2025) कांवड़ यात्रा सिर्फ पैदल चलने या गंगाजल लाने की बात नहीं है, बल्कि यह भगवान शिव की भक्ति में डूबने वाली एक गहरी आध्यात्मिक साधना है। इस यात्रा में कुछ खास नियम होते हैं, जिन्हें हर शिवभक्त को मानना चाहिए। इन्हीं नियमों के पालन से यात्रा पूरी और सफल मानी जाती है। अब सवाल है कि कांवड़ यात्रा 2025 कब से शुरू होगी? तो चलिए, हिंदू पंचांग के अनुसार जानते हैं इसकी शुरुआत की तारीख और इससे जुड़ी जरूरी बातें।

धर्म डेस्क | National Khabar

कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra 2025) सिर्फ पैदल चलने की यात्रा नहीं है, बल्कि ये भगवान शिव की भक्ति में डूब जाने वाली एक गहरी आध्यात्मिक साधना है। इसमें लाखों श्रद्धालु गंगाजल लाकर शिवलिंग पर चढ़ाते हैं।

इस पवित्र यात्रा से जुड़े कुछ खास नियम होते हैं, जिन्हें हर शिवभक्त को मानना जरूरी माना जाता है। इन नियमों का पालन करने से यात्रा सफल मानी जाती है और भोलेनाथ का आशीर्वाद मिलता है।

आइए जानें कि हिंदू पंचांग के अनुसार कांवड़ यात्रा 2025 की शुरुआत कब से होगी और किन बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है।

कांवड़ यात्रा के नियम (Kanwar Yatra 2025 Rules)

  1. पूर्ण सात्विकता का पालन करें
  2. कांवड़ को रखें शुद्ध और पवित्र
  3. ब्रह्मचर्य और संयम का पालन करें
  4. क्रोध और विवाद से बचें
  5. नंगे पैर चलना एक तपस्या है
  6. अन्य यात्रियों और आमजन को न करें परेशान
  7. गंगाजल की पवित्रता का रखें विशेष ध्यान
  8. भजन और ध्यान में मन लगाएं

सावन महीने की शुरुआत 11 जुलाई से, कांवड़ यात्रा भी इसी दिन से होगी प्रारंभ

हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन माह की शुरुआत इस वर्ष 11 जुलाई से हो रही है। सावन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि 11 जुलाई को देर रात 2:06 बजे से प्रारंभ होगी और 12 जुलाई की रात 2:08 बजे तक जारी रहेगी।

इसी के साथ 11 जुलाई से ही कांवड़ यात्रा का शुभारंभ भी होगा। यह पवित्र महीना 09 अगस्त को समाप्त होगा। भक्तों के लिए यह माह भगवान शिव की आराधना और आस्था का विशेष समय माना जाता है।

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। नेशनल ख़बर इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button