Mamta Banerjee को दिल्ली पुलिस पर नहीं भरोसा,बंग भवन की सुरक्षा के लिए कोलकाता से बुलाई गई स्पेशल फोर्स

Report by : Sakshi Singh, National Khabar
- चाणक्यपुरी स्थित बंग भवन के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
- कोलकाता से दिल्ली पहुंची 22 सदस्यीय स्पेशल फोर्स

Mamta Banerjee : चाणक्यपुरी स्थित बंग भवन के बाहर कड़ी सुरक्षा,22 सदस्यीय विशेष टीम तैनात
Mamta Banerjee : राष्ट्रिय राजधानी दिल्ली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी के आधिकारिक ठिकाने ‘बंग भवन’ की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। चाणक्यपुरी स्थित इस गेस्ट हाउस के बाहर अब दिल्ली पुलिस के साथ-साथ पश्चिम बंगाल पुलिस के जवान भी तैनात कर दिए गए हैं। कोलकाता से 22 सदस्यीय एक विशेष सुरक्षा टीम को हवाई मार्ग से दिल्ली लाया गया हैं,जिसे तुरंत बंग भवन की सुरक्षा में लगा दिया गया।
इस कदम को लेकर राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि अधिकारियों ने सुरक्षा बढ़ाने के पीछे की ठोस वजहों का खुलासा नहीं किया हैं,लेकिन यह साफ हैं कि पश्चिम बंगाल सरकार ने दिल्ली पुलिस पर भरोसा न जताते हुए अपनी अलग सुरक्षा व्यवस्था करने का फैसला लिया हैं।
Mamta Banerjee : बंग भवन के बाहर बढ़ाया गया सुरक्षा घेरा

दिल्ली के वीआईपी इलाके चाणक्यपुरी में स्थित पश्चिम बंगाल पुलिस के जवानों के साथ-साथ दिल्ली पुलिस बल भी मौजूद हैं। सामने आए विज़ुअल्स में देखा जा सकता हैं कि गेस्ट हाउस के मेन गेट और आसपास के इलाको में चौकसी बढ़ा दी गई हैं। आने-जाने वाले हर व्यक्ति पैनी नज़र रखी जा रही हैं और सुरक्षा जांच के नियमों को सख्ती से लागू किया जा रहा हैं।
Mamta Banerjee : कोलकाता से आई 22 सदस्यीय स्पेशल टीम
सूत्रों के मुताबिक,पश्चिम बंगाल से 22 सुरक्षाकर्मियों की एक विशेष टीम बीती रात दिल्ली पहुंची। यह टीम विशेष रूप से बंग भवन और दिल्ली में ठहरे पश्चिम बंगाल के अन्य अतिथियों की सुरक्षा सुनश्चित करने के लिए तैनात की गई हैं।
इस टीम के दिल्ली पहुंचते ही सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव साफ तौर पर नज़र आने लगा। बंग भवन के भीतर और बाहर सुरक्षा प्रोटोकॉल को और मजबूत किया गया हैं। हालांकि,यह पहली बार नहीं हैं जब किसी राज्य ने दिल्ली में अपने गेस्ट हाउस की सुरक्षा के लिए अपनी पुलिस तैनात की हो,लेकिन मौजूदा राजनीतिक माहौल में यह कदम खासा चर्चा में हैं।
Mamta Banerjee : ममता बनर्जी का दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप
इस पुरे घटनाक्रम के बीच ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सोमवार को उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस पश्चिम बंगाल से आए लोगों को डरा-धमका रही हैं और उन्हें परेशान किया जा रहा हैं। ममता का दावा हैं कि जो लोग इंसाफ की मांग को लेकर राजधानी आए हैं ,उन्हें बेवजह रोका जा रहा हैं और डराया जा रहा हैं।
कैमरे पर ममता बनर्जी को बंग भवन के बाहर तैनात दिल्ली पुलिस के जवानों से बात करते हुए भी देखा गया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से सीधे सवाल किए और कहा,
“आप यहां क्या कर रहे हैं? आप हमारे लोगों को क्यों धमका रहे हैं? वे इंसाफ मांगने आए हैं।”
उनके इस बयान के बाद राजनीतिक विवाद और गहरा गया है।
Mamta Banerjee : सुरक्षा बढ़ाने के पीछे क्या है वजह?

अधिकारियों ने भले ही सुरक्षा बढ़ाने की ठोस वजहों का खुलासा न किया हो, लेकिन माना जा रहा है कि यह फैसला मौजूदा राजनीतिक तनाव और संभावित विरोध-प्रदर्शनों को देखते हुए लिया गया है। हाल के दिनों में दिल्ली में पश्चिम बंगाल से जुड़े कई मुद्दों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज रही हैं।
पश्चिम बंगाल सरकार का कहना है कि उनके नेताओं और आम लोगों की सुरक्षा सर्वोपरि है और यदि उन्हें लगता है कि अतिरिक्त सुरक्षा की जरूरत है, तो यह कदम उठाना जरूरी हो जाता है।
Mamta Banerjee : दिल्ली पुलिस की भूमिका पर सवाल

ममता बनर्जी के आरोपों के बाद दिल्ली पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि दिल्ली पुलिस की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। दिल्ली पुलिस सूत्रों का कहना है कि राजधानी में कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी जिम्मेदारी है और वे नियमों के तहत ही काम कर रहे हैं।
इस बीच, बंग भवन के बाहर दिल्ली पुलिस और पश्चिम बंगाल पुलिस की संयुक्त तैनाती यह दिखाती है कि सुरक्षा को लेकर दोनों पक्ष सतर्क हैं, लेकिन भरोसे की कमी साफ तौर पर नजर आ रही है।
Mamta Banerjee : राजनीतिक गलियारों में बढ़ी हलचल
इस पूरे घटनाक्रम ने राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया है। विपक्षी दल जहां ममता बनर्जी के आरोपों को राजनीति से प्रेरित बता रहे हैं, वहीं तृणमूल कांग्रेस इसे संघीय ढांचे और राज्यों के अधिकारों से जोड़कर देख रही है।
टीएमसी नेताओं का कहना है कि जब किसी राज्य की मुख्यमंत्री खुद यह कह रही हैं कि उनके लोगों को डराया जा रहा है, तो इस पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।
Mamta Banerjee : संघीय ढांचे पर भी उठे सवाल
दिल्ली में बंग भवन की सुरक्षा को लेकर उठे इस मुद्दे ने संघीय ढांचे से जुड़े सवालों को भी हवा दे दी है। राज्य सरकार द्वारा केंद्र शासित क्षेत्र में अपनी पुलिस तैनात करना अपने आप में एक संवेदनशील मामला माना जाता है।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह घटना राज्यों और केंद्र के बीच भरोसे और समन्वय की जरूरत को उजागर करती है।
Mamta Banerjee : आने वाले दिनों में बढ़ सकती है सियासी तकरार
फिलहाल बंग भवन की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और हालात पर नजर रखी जा रही है। लेकिन जिस तरह से ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस पर खुले तौर पर आरोप लगाए हैं, उससे आने वाले दिनों में राजनीतिक तकरार और तेज हो सकती है।
यह देखना अहम होगा कि दिल्ली पुलिस या केंद्र सरकार की ओर से इस मामले पर क्या प्रतिक्रिया आती है और क्या दोनों पक्षों के बीच कोई समन्वय स्थापित हो पाता है।
कुल मिलाकर, बंग भवन की सुरक्षा बढ़ाने और कोलकाता से स्पेशल फोर्स बुलाने का फैसला सिर्फ सुरक्षा का मामला नहीं, बल्कि राजनीतिक और प्रशासनिक संदेश भी देता है। ममता बनर्जी के आरोपों ने इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बना दिया है। आने वाले समय में यह मामला किस दिशा में जाता है, इस पर पूरे देश की नजर बनी हुई है।







