स्वास्थ्य

Bone Cancer के लक्षणों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, जानिए हड्डियों से जुड़े ये अहम संकेत

Bone Cancer: हड्डियां हमारे शरीर का मजबूत आधार होती हैं और इनकी देखभाल उतनी ही ज़रूरी है जितनी शरीर के अन्य अंगों की। इन्हें भी भरपूर पोषण और नियमित देखभाल की जरूरत होती है। हड्डियों को भी बीमारियां जकड़ सकती हैं, जिनमें से एक सबसे खतरनाक बीमारी है बोन कैंसर।

Written by Himanshi Prakash , National Khabar

जैसे शरीर के किसी भी हिस्से में कैंसर हो सकता है, वैसे ही यह हड्डियों में भी पनप सकता है। जब कैंसर हड्डियों को प्रभावित करता है, तो इसे बोन कैंसर कहा जाता है। यह बीमारी किसी भी उम्र में, शरीर की किसी भी हड्डी को अपना निशाना बना सकती है। अगर शुरुआती चरण में इसकी पहचान हो जाए, तो इसका इलाज कीमोथेरेपी, रेडिएशन या सर्जरी के ज़रिए किया जा सकता है।

लेकिन समस्या तब होती है जब लोग इसके शुरुआती लक्षणों को मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। इस लेख में हम आपको बोन कैंसर के कुछ अहम संकेतों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें नजरअंदाज करना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है—

  1. हड्ड‍ियों में लगातार दर्द रहना

अगर किसी हड्डी में लगातार दर्द बना हुआ है और आराम या दवाओं से भी राहत नहीं मिल रही, तो यह बोन कैंसर का शुरुआती संकेत हो सकता है। इस तरह के दर्द को नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

  1. हड्ड‍ियों में सूजन या गांठ

किसी भी हड्डी के पास यदि सूजन या गांठ महसूस हो रही हो, तो यह कैंसर सेल्स के बढ़ने का संकेत हो सकता है। इस सूजन के साथ दर्द भी तीव्र हो सकता है।

  1. हड्ड‍ियों के ऊपर की त्वचा पर लालिमा (Redness)

कभी-कभी प्रभावित हड्डी के आसपास की त्वचा पर लालिमा या जलन सी महसूस होती है। यह लक्षण भी बोन कैंसर की ओर इशारा कर सकता है, जिसे अनदेखा नहीं करना चाहिए।

  1. हड्ड‍ियों से आवाज आना

जब हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, तो उनमें से आवाजें आने लगती हैं, जैसे जोड़ों में क्रैकिंग साउंड। यह कमजोरी हड्डियों में कैंसर की वजह से हो सकती है।

  1. हड्ड‍ियों में अकड़न

अगर हड्डियों में लगातार जकड़न बनी रहती है और यह समस्या बढ़ती जा रही है, तो यह भी बोन कैंसर का संकेत हो सकता है। समय रहते इलाज न करने पर यह चलने-फिरने में भी बाधा बन सकता है।

कोई भी बीमारी बिना संकेतों के नहीं आती। हड्डियों में लंबे समय तक बने रहने वाला दर्द, सूजन, गांठ, या असामान्य बदलाव को कभी भी हल्के में न लें। ये लक्षण बोन कैंसर की ओर इशारा कर सकते हैं। इसलिए यदि आपको इनमें से कोई भी संकेत दिखाई दे, तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से संपर्क करें। समय पर इलाज से इस गंभीर बीमारी को रोका जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button