मनोरंजन

1600 करोड़ के साथ Ramayana रचेगी भारतीय सिनेमा में नया इतिहास

Ramayana: रामायण सीरीज की पहली झलक सामने आ चुकी है और इसे फैंस से जबरदस्त प्यार मिल रहा है। फिलहाल रणबीर और यश का लुक रिवील किया गया है, जिसने लोगों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। शुरुआत हो चुकी है और अब धीरे-धीरे फिल्म की और भी झलकियां सामने आती रहेंगी। इस महाकाव्य को दो पार्ट्स में रिलीज किया जाएगा और यह भारत के इतिहास की सबसे बड़ी फिल्म फ्रेंचाइज़ी बनने की तैयारी में है।

मनोरंजन डेस्क | नेशनल खबर

रणबीर कपूर की रामायण: पहली झलक से ही मचा दिया धमाल, 1600 करोड़ के बजट में बन रही है देश की सबसे बड़ी फिल्म


रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म रामायण किसी भी मायने में साधारण नहीं है। हाल ही में इसका पहला ग्लिम्प्स सामने आया, जिसने दर्शकों के दिलों में खुशी और उत्साह भर दिया। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और ट्रेलर भी तैयार है, जिसे मेकर्स बस सही वक्त पर लॉन्च करना चाहते हैं। इस बीच, रणबीर और यश के फर्स्ट लुक की चर्चा हर तरफ हो रही है। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं, जिन्होंने दंगल जैसी ब्लॉकबस्टर दी थी। यानी देश की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी उनके नाम है और अब सबसे बड़े बजट वाली फिल्म भी उन्हीं के नाम होने जा रही है।

कैसी है रामायण की पहली झलक?

रणबीर कपूर की रामायण की पहली झलक को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। महज कुछ सेकंड की इस क्लिप ने ही फिल्म का स्तर दिखा दिया। बैकग्राउंड म्यूजिक, वीएफएक्स और किरदारों के लुक से साफ जाहिर हो रहा है कि न केवल इस पर पानी की तरह पैसा बहाया गया है, बल्कि हर छोटी-बड़ी बारीकी का भी खास ध्यान रखा गया है। पहली झलक ऑडियंस को एक शानदार फीलिंग देती है, और अब हर कोई बेसब्री से इसकी अगली झांकियों का इंतजार कर रहा है।

कितना है रामायण का बजट और कब होगी रिलीज?

रामायण की घोषणा के बाद से ही यह लगातार सुर्खियों में है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसका पहला पार्ट करीब 900 करोड़ रुपये की लागत में तैयार किया जा रहा है, जबकि दूसरे पार्ट का बजट लगभग 700 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस तरह दोनों पार्ट्स का कुल बजट 1600 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता है, जिससे यह भारत की अब तक की सबसे महंगी फिल्म बन जाती है। पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 पर रिलीज होगा।

दमदार है फिल्म की स्टारकास्ट

इतने बड़े स्तर की फिल्म के लिए स्टारकास्ट भी उतनी ही शानदार रखी गई है। रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि मां सीता के किरदार में साई पल्लवी दिखाई देंगी। बजरंगबली का दमदार रोल निभाएंगे सनी देओल। लक्ष्मण की भूमिका में रवि दुबे और रावण के किरदार में साउथ सुपरस्टार यश नजर आएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button