राज्यउत्तर प्रदेश

यूपी में मेगा प्लांटेशन ड्राइव: 75 जिलों में मंत्री करेंगे पौधरोपण

उत्तर प्रदेश में मेगा प्लांटेशन ड्राइव के तहत योगी आदित्यनाथ सरकार के सभी मंत्री प्रदेश के 75 जिलों में पौधरोपण करेंगे। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल बाराबंकी में पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होंगी, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या और आजमगढ़ में पौधे लगाएंगे। बाराबंकी में राज्यपाल के साथ प्रदेश सरकार की ओर से राज्यमंत्री सतीश शर्मा मौजूद रहेंगे।

Written by Himanshi Prakash, National Khabar

एक दिन में 37 करोड़ पौधों का लक्ष्य, यूपी में योगी सरकार का पौधरोपण महाभियान बुधवार को
योगी आदित्यनाथ सरकार ने 9 जुलाई, बुधवार को होने वाले पौधरोपण महाभियान-2025 को ऐतिहासिक बनाने की पूरी तैयारी कर ली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद इस महाभियान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इस अभियान के तहत एक ही दिन में पूरे प्रदेश में 37 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।


इस महाभियान में सरकार के सभी मंत्री प्रदेश के 75 जिलों में अलग-अलग स्थानों पर पौधरोपण करेंगे। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल बाराबंकी में पौधे लगाएंगी, जहां उनके साथ प्रदेश सरकार की ओर से राज्यमंत्री सतीश शर्मा भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या और आजमगढ़ में पौधरोपण करेंगे। उनके साथ वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण सक्सेना और वन राज्यमंत्री केपी मलिक भी रहेंगे।
इसके अलावा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मेरठ में और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक लखनऊ में पौधे लगाकर इस महाभियान को सफल बनाने में योगदान देंगे।

सभी 75 जिलों में मंत्री करेंगे पौधरोपण, तय हो गए जिम्मेदार मंत्री और जिले
योगी आदित्यनाथ सरकार के सभी मंत्री बुधवार को प्रदेश के 75 जिलों में पौधरोपण अभियान में हिस्सा लेंगे। कैबिनेट मंत्री, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और राज्यमंत्री अपने-अपने निर्धारित जिलों में पौधे लगाएंगे।
बुधवार को कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना शाहजहांपुर, सूर्य प्रताप शाही अयोध्या, स्वतंत्र देव सिंह गोरखपुर, बेबीरानी मौर्य अलीगढ़, चौधरी लक्ष्मी नारायण मथुरा, जयवीर सिंह मैनपुरी, धर्मपाल सिंह बरेली, नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ प्रयागराज, अनिल राजभर आजमगढ़, राकेश सचान कानपुर देहात, ए.के. शर्मा जौनपुर, योगेंद्र उपाध्याय आगरा, आशीष पटेल मीरजापुर, डॉ. संजय निषाद अंबेडकरनगर, ओमप्रकाश राजभर गाजीपुर, दारा सिंह चौहान देवरिया, सुनील कुमार शर्मा गाजियाबाद और अनिल कुमार बिजनौर में पौधरोपण करेंगे।

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भी संभालेंगे जिम्मेदारी, इन जिलों में करेंगे पौधरोपण
पौधरोपण महाभियान के तहत बुधवार को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भी अलग-अलग जिलों में जाकर पौधे लगाएंगे। नितिन अग्रवाल कानपुर नगर, कपिलदेव अग्रवाल मुजफ्फरनगर, रविंद्र जायसवाल वाराणसी, संदीप सिंह एटा, गुलाब देवी संभल, गिरीश यादव प्रतापगढ़, धर्मवीर प्रजापति झांसी, असीम अरुण कन्नौज, जेपीएस राठौर मुरादाबाद, दयाशंकर सिंह बलिया, नरेंद्र कश्यप हापुड़, दिनेश प्रताप सिंह रायबरेली और दयाशंकर मिश्र दयालु चंदौली में पौधरोपण अभियान का हिस्सा बनेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button