स्वास्थ्य

महिलाओं में फैटी लिवर के 5 खास लक्षण, जिन्हें नजरअंदाज न करें

लिवर हमारे शरीर का एक अहम अंग है, और फैटी लिवर एक गंभीर समस्या है जो पुरुषों और महिलाओं दोनों को प्रभावित कर सकती है। हालांकि, महिलाओं में इसके कुछ खास लक्षण नजर आते हैं, जैसे लगातार थकान महसूस होना और पेट में भारीपन। अगर आप भी ऐसे लक्षणों का अनुभव कर रही हैं तो बिना देर किए डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Written by Himanshi Prakash, National Khabar

लिवर हमारे शरीर का एक बेहद जरूरी अंग है। जब यह सही तरह से काम नहीं करता, तो फैटी लिवर की समस्या का खतरा बढ़ जाता है। यह स्थिति तब होती है जब लिवर में चर्बी जमा होने लगती है। अगर समय रहते इलाज न किया जाए, तो यह गंभीर हो सकती है और कई मामलों में लिवर फेलियर तक हो सकता है।

शरीर में कोई बीमारी होने पर उसके लक्षण पहले से दिखाई देने लगते हैं। आमतौर पर फैटी लिवर की समस्या पुरुषों में ज्यादा पाई जाती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि महिलाएं इससे सुरक्षित हैं। फैटी लिवर के कुछ लक्षण ऐसे भी होते हैं, जो खासतौर पर महिलाओं में नजर आते हैं।

आज का हमारा लेख भी इसी विषय पर है। इसमें हम आपको बताएंगे कि फैटी लिवर के वे कौन-से लक्षण हैं, जो खासकर महिलाओं में दिखाई देते हैं। आइए, जानते हैं विस्तार से।

  1. पेट में भारीपन और सूजन
    महिलाओं में हार्मोनल बदलाव या डाइट के कारण अकसर पेट में सूजन हो जाती है, लेकिन अगर यह सूजन पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में बनी रहे, तो यह लिवर की समस्या का इशारा हो सकता है। दरअसल, जब लिवर में फैट जम जाता है, तो वह फूलने लगता है और आसपास के अंगों पर दबाव डालता है, जिससे भारीपन या हल्का दर्द भी महसूस हो सकता है।
  2. वजन न घटना
    अगर तमाम कोशिशों के बाद भी वजन कम नहीं हो रहा, तो यह भी फैटी लिवर की तरफ इशारा करता है। फैट से भरे लिवर की वजह से शरीर का मेटाबॉलिज़्म प्रभावित होता है, जिससे वजन घटाना मुश्किल हो जाता है।
  3. जी मचलाना
    “अक्सर खाने के बाद उबकाई या बेचैनी? यह फैटी लिवर का इशारा हो सकता है। ऐसे में डॉक्टर से जाँच अवश्य करवाएँ।”
  4. गर्दन या अंडरआर्म्स का काला होना
    अगर आपकी गर्दन या अंडरआर्म्स का रंग गहरा या काला हो गया है, तो यह इंसुलिन रेजिस्टेंस का संकेत हो सकता है, जो फैटी लिवर का बड़ा कारण है। यह लक्षण खासतौर पर उन महिलाओं में देखा जाता है, जिन्हें PCOS या डायबिटीज़ की समस्या होती है।
  5. हमेशा थकान महसूस होना
    अगर महिलाएं लगातार थकान महसूस करती हैं, भले ही उन्होंने अच्छी नींद ली हो और भरपूर आराम किया हो, तो यह फैटी लिवर का संकेत हो सकता है। इस स्थिति में शरीर में एनर्जी की कमी हो जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button