20 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

Report by : Sakshi Singh, National Khabar
- आज का राशिफल 20 जनवरी 2026: सभी राशियों का भविष्यफल
- ग्रह-नक्षत्रों की चाल और आज का दिन

20 जनवरी:- मेष से मीन तक, जानें आज का भविष्यफल
आज का दिन सभी राशियों के लिए खास संकेत लेकर आया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल आपके करियर,व्यापार,सेहत,पारिवारिक जीवन और आर्थिक स्थिति पर असर डालेगी। कुछ राशियों के लिए आज का दिन सफलता और लाभ लेकर आएगा, वही कुछ लोगों को सावधानी बरतने की जरुरत होगी। आइए जानते है मेष से लेकर मीन तक आज का पूरा राशिफल।
20 जनवरी:- मेष राशि (Aries Rashifal Today)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, लेकिन उसका फल देर से मिलेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से सहयोग मिल सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर हलका तनाव हो सकता है, इसलिए वाणी पर सयम रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन थकान महसूस हो सकती है।
20 जनवरी:- वृषभ राशि (Taurus Rashifal Today)

आज आपको आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। खर्च अचानक बढ़ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।
20 जनवरी:- मिथुन राशि (Gemini Rashifal Today)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। करियर में नए अवसर मिलेंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। यात्रा के योग बन रहे हैं, लेकिन सावधानी रखें।
20 जनवरी:- कर्क राशि (Cancer Rashifal Today)
आज भावनात्मक रूप से थोड़ा कमजोर महसूस कर सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। कार्यक्षेत्र में धैर्य बनाए रखें। निवेश के मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें।
20 जनवरी:- सिंह राशि (Leo Rashifal Today)
आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लोग आपके नेतृत्व गुणों से प्रभावित होंगे। नौकरी और व्यापार दोनों में प्रगति के योग हैं। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा।
20 जनवरी:- कन्या राशि (Virgo Rashifal Today)
आज का दिन मेहनत भरा रहेगा। काम का दबाव अधिक रहेगा, लेकिन परिणाम आपके पक्ष में आएंगे। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सतर्कता जरूरी है। खानपान पर ध्यान दें।
20 जनवरी:- तुला राशि (Libra Rashifal Today)
आज आपको संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। पारिवारिक और पेशेवर जीवन के बीच तालमेल बनाना जरूरी होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
20 जनवरी:- वृश्चिक राशि (Scorpio Rashifal Today)
आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। किसी से विवाद होने की आशंका है, इसलिए संयम रखें। कामकाज में उतार-चढ़ाव रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
20 जनवरी:- धनु राशि (Dhanu Rashifal 20 January 2026)
आज कहीं दूर से अच्छी खबर मिलने के योग हैं, जिससे आपके जीवन में सुख बढ़ेगा। मन की पुरानी चिंताएं दूर होंगी। हालांकि खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए आर्थिक संतुलन बनाए रखें। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, खासकर पुराने रोग परेशान कर सकते हैं। व्यापार में नुकसान की आशंका है, इसलिए जोखिम भरे फैसलों से बचें।
20 जनवरी:- मकर राशि (Makar Rashifal 20 January 2026)
आज धन की स्थिति में सुधार होगा। लोग आपके काम की तारीफ करेंगे और मान-सम्मान बढ़ेगा। करियर को आगे बढ़ाने का यह सही समय है। पार्टनरशिप से लाभ होगा। बड़े फैसले करने में देरी न करें। व्यापार में लाभ का योग है।
20 जनवरी:- कुंभ राशि (Kumbh Rashifal 20 January 2026)
आज आपकी नेतृत्व क्षमता और बढ़ेगी। अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में आप पूरी तरह सफल रहेंगे। रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। परिवार में कलह न बढ़ने दें। करियर को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है, लेकिन व्यापार में स्थिति बेहतर होगी।
20 जनवरी:- मीन राशि (Meen Rashifal 20 January 2026)

आज आपको हर काम सावधानी से करने की जरुरत है। खर्चों को कंट्रोल करें और अनावश्यक यात्राओं से बचें। विदेश से लाभ का समाचार मिल सकता है। किसी से विवाद हो सकता है,इसलिए सतर्क रहें। व्यापार में बड़े निवेश से बचना बेहतर रहेगा।





