4th February, 2026 : मेष से लेकर मीन तक : जानें आज का संपूर्ण राशिफल

Report by : Sakshi Singh, National Khabar
- आज का संपूर्ण राशिफल

4th February, 2026 : आज का दिन आपके लिए क्या लेकर आया है ?सभी 12 राशियों का भविष्यफल विस्तार से
आज का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है,तो कुछ राशियों को सावधानी बरतने की जरुरत है। धन,करियर,स्वास्थ्य,परिवार और व्यापार-हर पहलू पर सितारों का असर देखने को मिलेगा। आइए जानते है मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत भविष्यफल।
4th February, 2026 : मेष राशिफल (Aries Rashifal)
आज का दिन मेष राशि वालों के लिए राहत भरा रह सकता है। संतान से जुड़ी किसी चिंता का समाधान मिलने के संकेत हैं। लंबे समय से जो काम अधूरे पड़े थे, उन्हें पूरा करने का यह सही समय है। आज आप योजना बनाकर काम करेंगे तो सफलता निश्चित है। मैनेजमेंट, प्रशासन या नेतृत्व से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा और व्यापार में भी हालात आपके पक्ष में आते नजर आएंगे।
4th February, 2026 : वृषभ राशिफल (Taurus Rashifal )
वृषभ राशि वालों को आज परिवार के लिए समय निकालना होगा। घर-परिवार में आपकी मौजूदगी जरूरी रहेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े किसी भी फैसले को जल्दबाजी में न लें। नकारात्मक सोच से दूरी बनाए रखें, क्योंकि यह आपके फैसलों को प्रभावित कर सकती है। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए बजट पर ध्यान दें। व्यापार में नया निवेश फिलहाल टालना ही समझदारी होगी।
4th February, 2026 : मिथुन राशिफल (Gemini Rashifal)
आज आपका मन उत्साह से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और सफलता के योग बन रहे हैं। धन लाभ के संकेत हैं और मित्रों का सहयोग आपके काम को आसान बना देगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, जिससे आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने कार्य पूरे कर पाएंगे। व्यापार में लाभ की स्थिति बन रही है और नए अवसर भी मिल सकते हैं।
4th February, 2026 : कर्क राशिफल (Cancer Rashifal)
कर्क राशि वालों के सम्मान में आज वृद्धि होगी। समाज और कार्यक्षेत्र में आपकी छवि मजबूत होगी। धन लाभ के लिए आपको प्रयास बढ़ाने होंगे। सरकारी कार्यों में सफलता मिलने के संकेत हैं। आपकी रचनात्मकता आज लाभ दिला सकती है। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध रहेंगे। व्यापार में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, लेकिन परिणाम सकारात्मक होंगे।
4th February, 2026 : सिंह राशिफल (Leo Rashifal)

आज सिंह राशि वालों को अपनी मेहनत का फल मिलने वाला है। धन लाभ का योग बन रहा है, लेकिन शत्रुओं से सतर्क रहना जरूरी है। लंबी दूरी की यात्रा से बचें और सेहत को नजरअंदाज न करें। व्यापार में सुधार के मौके मिल सकते हैं, बस सही समय पर सही फैसला लेने की जरूरत है।
4th February, 2026 : कन्या राशिफल (Virgo Rashifal)
कन्या राशि वालों के लिए आज विदेश से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के संकेत हैं। करियर में तरक्की के योग हैं और किसी पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखें, वरना बजट बिगड़ सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े बड़े फैसले आज टालना बेहतर होगा। व्यापार से जुड़े निर्णय सोच-समझकर लें।
4th February, 2026 : तुला राशिफल (Libra Rashifal)
तुला राशि वालों के लिए आज धन लाभ का योग बन रहा है। भाग्य आपका पूरा साथ देगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी और रुके हुए काम पूरे होंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। व्यापार में निवेश बढ़ाने के लिए समय अनुकूल है, लेकिन पूरी जानकारी के साथ कदम उठाएं।
4th February, 2026 : वृश्चिक राशिफल (Scorpio Rashifal)

आज आपकी नेतृत्व क्षमता और अधिक निखरेगी। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। खान-पान में लापरवाही न करें, वरना स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें। कहीं दूर से शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में स्थिति अनुकूल रहेगी और लाभ के योग बनेंगे।
4th February, 2026 : धनु राशिफल (Sagittarius Rashifal)
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ है। रुके हुए काम पूरे होंगे और धन की स्थिति में सुधार आएगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी में निवेश से लाभ हो सकता है। व्यापार में हालात पहले से बेहतर रहेंगे।
4th February, 2026 : मकर राशिफल (Capricorn Rashifal)
मकर राशि वालों के लिए आज हर काम सावधानी से करने का दिन है। शिक्षा से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। कहीं दूर से अच्छी खबर मिल सकती है। शत्रुओं से सावधान रहें और सेहत का विशेष ध्यान रखें। व्यापार में नुकसान की आशंका है, इसलिए जोखिम भरे फैसलों से बचें।
4th February, 2026 : कुंभ राशिफल (Aquarius Rashifal)
कुंभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। समय का सही उपयोग करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। गैर-जरूरी चीजों पर खर्च बढ़ सकता है, इसलिए संयम रखें। लंबी दूरी की यात्रा से बचें। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे काम आसानी से पूरे होंगे। व्यापार में स्थिति अनुकूल बनी रहेगी।
4th February, 2026 : मीन राशिफल (Pisces Rashifal)

मीन राशि वालों को आज लड़ाई-झगड़े से दूर रहना चाहिए। उधार लेन-देन से बचें और रिश्तेदारों से बातचीत में धैर्य रखें। शत्रुओं को लेकर लापरवाही न करें। सेहत पर ध्यान देना जरूरी है। व्यापार में सावधानी से काम करें, तभी नुकसान से बच पाएंगे।






