जिस फिल्म के फ्लॉप होने पर करण जौहर के पापा रो पड़े थे, 22 साल बाद बनी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर एक बेहतरीन डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं। उन्हें फिल्मों की विरासत उनके पिता यश जौहर से मिली, जो 21 साल पहले इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। करण जौहर ने अपने पिता से जुड़ा एक खास और पुराना किस्सा साझा किया था।
मनोरंजन डेस्क | नेशनल खबर
बॉलीवुड की मशहूर प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, जिनकी कमाई बॉक्स ऑफिस पर शानदार रही है। इस कंपनी के मालिक करण जौहर हैं, लेकिन इसे शुरू उनके पिता यश जौहर ने किया था। यश जौहर फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्ममेकर थे, जिनका निधन आज से 21 साल पहले हुआ था। करण जौहर आज भी अपने पिता को बेहद याद करते हैं। उन्होंने कई इंटरव्यू में यश जौहर का जिक्र किया और अपनी फिल्म अग्निपथ से जुड़ा एक पुराना किस्सा भी बताया था।
यश जौहर का जन्म 6 सितंबर 1929 को अमृतसर में हुआ था। उन्होंने 1971 में यश चोपड़ा की बहन हीरू से शादी की। 1972 में उनका बेटा करण जौहर हुआ। दशकों तक यादगार फिल्में देने के बाद यश जौहर का निधन 26 जून 2004 को हो गया। दिग्गज फिल्ममेकर के कई दिलचस्प किस्से हैं, लेकिन यहां हम उनकी फिल्म अग्निपथ से जुड़ा एक खास किस्सा साझा कर रहे हैं, जिसे करण जौहर ने कोमल नाहटा के शो में बताया था।
यश जौहर ने ‘अग्निपथ’ के फ्लॉप होने पर बहाए आंसू
यह कहानी 1990 की है, जब यश जौहर ने धर्मा प्रोडक्शन के तहत फिल्म अग्निपथ बनाई थी। इस फिल्म के निर्देशक मुकुल एस आनंद थे और इसमें Amitabh Bachchan, Mithun Chakraborty, Danny, Neelam, Tinu Anand जैसे शानदार कलाकार थे। करण जौहर ने बताया कि उनके पिता को अग्निपथ से बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाई जैसा सबने सोचा था।
यश जौहर ने किसी से कुछ नहीं कहा, लेकिन एक दिन जब वे अपने कमरे में अकेले थे, तो करण ने उन्हें रोते हुए देखा। यह देखकर करण को बहुत दुख हुआ। उसी इंटरव्यू में करण ने बताया कि उस दिन उन्होंने ठाना कि वे अपने पिता को गर्व महसूस कराएंगे और उसी नाम से एक ऐसी फिल्म बनाएंगे जो बड़ी हिट साबित होगी। करण ने ऐसा किया, लेकिन जब उन्होंने अग्निपथ की रीमेक बनाई, तो उनके पिता उसकी सफलता देखने के लिए उनके साथ नहीं थे, और इस बात का उन्हें गहरा अफसोस है।
‘अग्निपथ’ (2012) बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
26 January 2012 को फिल्म अग्निपथ रिलीज हुई थी। इस फिल्म को करण जौहर ने बनाया था और करण मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया था। इसमें ऋतिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा, ऋषि कपूर और संजय दत्त जैसे बड़े कलाकार थे। फिल्म के गाने जैसे ‘चिकनी चमेली’, ‘अभी मुझमें कहीं’, ‘गुन गुन गुना’, और ‘ओ सईयां रे’ बहुत पसंद किए गए। अग्निपथ बॉक्स ऑफिस पर बहुत हिट हुई। Sacnilk के मुताबिक, इस फिल्म का बजट 71 करोड़ था और इसने दुनियाभर में 195.73 करोड़ से ज्यादा कमाए। करण जौहर इस सफलता से बहुत खुश थे और उन्होंने यह फिल्म अपने पिता यश जौहर को समर्पित की थी।