मनोरंजन

‘मराठी में डब…’ महाराष्ट्र के भाषा विवाद पर शिल्पा शेट्टी और संजय दत्त का बयान आया सामने

कन्नड़ फिल्म ‘केडी: द डेविल’ का जबरदस्त टीज़र रिलीज़ हो चुका है, जिसमें शिल्पा शेट्टी और संजय दत्त अपने अहम किरदारों में नज़र आ रहे हैं। ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान दोनों सितारों ने न सिर्फ फिल्म के बारे में बात की, बल्कि महाराष्ट्र में जारी भाषा विवाद पर भी अपनी बेबाक राय रखी।

मनोरंजन डेस्क | नेशनल खबर

महाराष्ट्र में इन दिनों हिंदी बनाम मराठी का मुद्दा खूब सुर्खियों में है, और इस पर बॉलीवुड सितारों की भी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इसी बीच गुरुवार को साउथ की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘KD: The Devil’ का दमदार टीज़र मुंबई में लॉन्च किया गया। इस इवेंट में फिल्म की लीड स्टारकास्ट भी मौजूद रही।

भले ही यह फिल्म कन्नड़ में बनी हो, लेकिन इसमें बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार संजय दत्त और शिल्पा शेट्टी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म में संजय दत्त का नया अवतार देखकर फैंस हैरान रह गए हैं और बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। वहीं शिल्पा शेट्टी की मौजूदगी और अदाएं भी दर्शकों को खूब पसंद आ रही हैं।

टीज़र लॉन्च के दौरान मीडिया से बातचीत में शिल्पा और संजय ने फिल्म और अपने किरदारों के अलावा महाराष्ट्र में जारी भाषा विवाद पर भी अपनी राय रखी।

क्या बोलीं शिल्पा शेट्टी और संजय दत्त?
एक पत्रकार ने सवाल किया कि जन्मभूमि और कर्मभूमि की भाषाओं को जानना तो अच्छी बात है, लेकिन जबरदस्ती इसे थोपना कितना सही है? इस पर शिल्पा ने मुस्कुराते हुए कहा कि इस सवाल का जवाब संजू (संजय दत्त) देंगे। इस पर सभी लोग हंसने लगे।

संजय दत्त ने सवाल दोबारा समझने के बाद जवाब देने की कोशिश की, लेकिन आखिर में शिल्पा ने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि वह खुद महाराष्ट्र की बेटी हैं और उन्हें मराठी आती है। उन्होंने कहा कि हम केडी के बारे में बात कर रहे हैं और किसी विवाद को बढ़ावा नहीं देना चाहते। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म कई भाषाओं में रिलीज हो रही है, और इसे मराठी में डब करने में भी कोई दिक्कत नहीं है।

कई भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म
‘KD: The Devil’ एक पैन इंडिया फिल्म है, जिसमें ध्रुव सरजा, संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी, नोरा फतेही, रमेश अरविंद और वी. रविचंद्रन जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म हिंदी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button