राज्यबिहार

नीट पेपर लीक कांड: डॉक्टर शिव और सिकंदर यादवेंदु के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

संजीव मुखिया के बेटे डॉक्टर शिव और नीट 2024 पेपर लीक मामले में आरोपी सिकंदर यादवेंदु के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी जारी है। जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई ईडी की दिल्ली टीम द्वारा की जा रही है। इस छापेमारी से हड़कंप मच गया है।

Written by Himanshi Prakash, National Khabar

गुरुवार सुबह से ही ईडी बिहार और झारखंड के विभिन्न ठिकानों पर पेपर लीक मामले को लेकर सर्च ऑपरेशन चला रही है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई नीट 2024 परीक्षा पेपर लीक से जुड़ी जांच के तहत की जा रही है। पटना में आरोपी डॉक्टर शिव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी जारी है, जबकि झारखंड में आरोपी सिकंदर यादवेंदु के यहां भी सर्च ऑपरेशन चल रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, पेपर लीक के मुख्य आरोपी संजीव मुखिया के कई रिश्तेदारों के ठिकानों पर भी ईडी ने दबिश दी है। इससे पहले बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने इस मामले में कार्रवाई की थी, जिसके बाद ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

ईडी की टीम गुरुवार सुबह रांच के बरियारपुर इलाके में पहुंची। यहां सिकंदर यादवेंदु के मकान पर सर्च ऑपरेशन की जा रही है। सिकंदर बिहार में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। नीट पेपर लीक मामले में इनकी गिरफ्तारी के बाद इनका नाम सुर्खियों में आया था।

पिछले साल आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम ने सिकंदर यादवेंदु के घर पर तलाशी ली थी। फिलहाल वह जमानत पर हैं। बताया जा रहा है कि सिकंदर का राजनीतिक प्रभाव काफी मजबूत है, और इसी रसूख का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने नीट पेपर लीक जैसी गंभीर घटना को अंजाम दिया। हालांकि, पूरी सच्चाई जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही सामने आ सकेगी। गौरतलब है कि यह पेपर लीक की घटना झारखंड के हजारीबाग स्थित एक स्कूल से सामने आई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button