INO देश के 5000 स्थान पर योग महोत्सव का आयोजन करेगा

पद्मश्री जयप्रकाश अग्रवाल, चेयरमैन सूर्या फाउंडेशन व INO के मार्गदर्शन में देश भर में स्वास्थ्य, शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक गतिविधियों का निरंतर संचालन करते हैं तथा लोगों को स्वस्थ जीवन जीने में मदद करने के लिए विशेष रूप से योग व प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों की जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित करते हैं । इन्ही गतिविधियों के संचालन के परिणाम स्वरुप आज INO प्राकृतिक चिकित्सा का विश्व में सबसे बड़ा संस्थान बन गया है।
रिपोर्ट डेस्क | National Khabar
इसी क्रम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2025 के उपलक्ष्य में सूर्या फाउंडेशन INO द्वारा मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से दिनांक 8 जून 2025 को नेहरू स्टेडियम, बीदर, कर्नाटक में योग महोत्सव का आयोजन किया गया। इस योग महोत्सव में INO के राष्ट्रीय अध्यक्ष व आयुष मंत्रालय में सदस्य डॉ. अनंत बिरादार, चिदंबरम आश्रम के डॉ. शिव कुमार स्वामी, हीरेमठ संस्थान के गुरु बसावा पट्टदेवरू, पतंजलि कर्नाटक शाखा के प्रमुख भंवरलाल आर्य, आर्ट ऑफ लिविंग के ऋषि देवव्रत तथा INO, पतंजलि व आर्ट ऑफ लिविंग के पदाधिकारियों व सदस्यों सहित 2500 से अधिक योग साधकों ने भाग लिया ।

अपने उद्घाटन भाषण में डॉ. अनंत बिरादार ने बताया कि सूर्या फाउण्डेशन INO अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में पूरे देश के लगभग 500 जिलों के 5000 स्थान पर योग महोत्सव का आयोजन करेगा। इसके लिए मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (MDNIY) आयुष मंत्रालय भारत सरकार के माध्यम से देश भर में हस्ताक्षर गतिविधियों (Signature Events) अर्थात योग संगम, योग समावेश, समयोग, हरित योग, योग पार्क, योग महाकुंभ, आदि का 50 से अधिक स्थानों पर आयोजन किया जाएगा। ये सभी कार्यक्रम 21 जून या उससे पहले आयोजित किए जाएंगे।

श्री भंवरलाल आर्य द्वारा भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार उपस्थित योग साधकों को योग अभ्यास कराया। इस अवसर पर हुमनाबाद के योग शिक्षक आनंद द्वारा योग के विभिन्न आयामों के प्रदर्शन ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।