राष्ट्रीय

PMO : केंद्र ने बदला PMO का नाम, अब होगा “सेवा तीर्थ”, देश में राजभवनों का नाम बदलकर होगा लोकभावन

केंद्र ने बड़ा फैसला लिया है और PMO को अब सेवा तीर्थ के नाम से जनन जाएगा। साथ ही केंद्रीय सचिवालय कि जगह कर्तव्य भवन नाम रखा जाएगा। इसकी जानकारी गृह मंत्रालय द्वारा जारी कि गयी है। साथ ही देश में राजभवनों का नाम बदल का लोकभावन करने का फैसला लिया गया है।

Desk Report

PMO का नाम अब बदल दिया गया है। अब इसे सेवा तीर्थ के नाम से जाना जाएगा। इसके साथ ही केंद्रीय सचिवालय का नाम बदलकर कर्तव्य भवन किया जाएगा। इस फैसले के साथ-साथ देश में राजभवनों का नाम बदल कर लोक भवन कर दिया जाएगा। केंद्र सरकार का ये फैसला काफी लंबे समय से चला आ रहा है जिसमें उन्होंने कई नामों को बदला है जैसे राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास अब लोक कल्याण मार्ग कहलाता है।


इसके साथ ही पश्चिम बंगाल, तमिल नाडु और उत्तराखंड समेत 8 राज्यों और एक केंद्र शाषित प्रदेश ने भी अपने राजभवनों का नाम बदल कर लोक भवन करने का फैसला लिया है। ये फैसला गृह मंत्रालय द्वारा दिए गए निर्देशन के बाद लिया गया है। मंत्रालय के इस निर्देशन में पहले साल राज्यपालों के सम्मेलन का उल्लेख भी किया गया जिसमें ये फैसला लिया गया। हवाला देते हुए कहा गया कि राजभवन नाम औपनिवेशिक कि मानसिकता को दर्शाता है।


गृह मंत्रल के इस निर्देश के बाद से पश्चिम बंगाल, तमिल नाडु, उत्तराखंड, केरला, असम, गुजरात और त्रिपुरा ने अपने कार्यालयों से राज नाम हाटने शुरुर कर दिए हैं।इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने अपने कार्यालयों के नाम लोक भवन करने शुरू कर दिए हैं। लडक के राजनिवास का नाम बदलकर लोक निवास कर दिया गया है। इसी सूचि में राजस्थान ने भी अपना नाम शामिल कर लिया है।
मोदी सरकार में अंग्रेजों कि निशानियों को पूरी तरह मिटने पर काम बेहद तेजी से किया जा रहा है। इससे पहले राजपथ का नाम बदल कर कर्तव्य पथ कर दिया गया था। साथ ही प्रधानमंत्री आवास को अब लोक कल्याण मार्ग के नाम से जाना जाता है। भारत के आपराधिक कानून कि किताबों के नामों में भी बदलाव किये गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button