बिहार

Bihar Elections 2025: बिहार में विपक्ष का मुख्यमंत्री चेहरा बनेगे तेजस्वी यादव तो उप मुख्यमंत्री बनाएगे मुकेश सहनी

Written By: – Pragya Jha, National Khabar

Bihar Elections 2025: बिहार में विपक्ष का मुख्यमंत्री चेहरा बनेगे तेजस्वी यादव तो उप मुख्यमंत्री बनाएगे मुकेश सहनी
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सामूहिक प्रेस कांफ्रेंस में बिहार पहुंचे अशोक गहलोत ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित कर दिया है वहीं मुकेश सहनी को उप मुख्यमंत्री के चेहरे के लिए खड़ा किया जा चूका है। अशोक गहलोत ने BJP से उनके मुख्यमंत्री चेहरे को सामने लाने की बात कही हैं :

Bihar Elections 2025: बिहार इलेक्शन्स में इस बार कई पैंतरे अपनाए जा रहे हैं, चाहे रैलियां हो या प्रेस कांफ्रेंस हो। इस बार इंडिया एलिअन्स ने तेजस्वी यादव को बिहार में मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित कर दिया है। सामूहिक प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने कहा की बिहार के लोग अब बदलाव चाहते हैं। उन्होंने आगे ये भी कहा की पिछले चुनाव में भी इंडिया ब्लॉक ने अच्छी पारी खेली थी लेकिन कुछ वोटों की वजह से वो (NDA) जीत गए। उन्होंने साझा प्रेस कांफ्रेंस में बड़ा एलान किया और तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया वहीं मुकेश सहनी को उप मुख्यमंत्री बनाया जाएगी।

ALSO READ: –


इसके बाद अशोक गहलोत ने कहा की अब बीजेपी अपने मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा करें। उन्होंने मुकेश सहनी के साथ कई अन्य मंत्रियों नाम पर मुहर भी लगा दी है। इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने भी बड़ा बयान दिया उन्होंने कहा की अगली बार नितीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। इस बयान को देते हुए उन्होंने अमित शाह की उस बात का जिक्र किया जिसमें उन्होंने कहा था की बिहार के मुख्यमंत्री का चुनाव विधायक दल करेगा। तेजस्वी यादव ने अमित शाह से सीधे सवाल करते हुए पूछा की नितीश कुमार के नाम पर मुख्यमंत्री का मुहर क्यों नहीं लगा देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button