स्वास्थ्य

दांत रहेंगे मजबूत और मुस्कान हमेशा चमकदार, अपनाएं 3-3-3 रूल

कोरिया में दांतों की देखभाल के लिए लोग एक खास 3-3-3 नियम अपनाते हैं। इस नियम के मुताबिक, दिन में तीन बार ब्रश करना जरूरी होता है — सुबह, दोपहर के खाने के बाद और रात को सोने से पहले। इस आदत को अपनाकर दांत न केवल साफ रहते हैं, बल्कि लंबे समय तक स्वस्थ और मजबूत भी बने रहते हैं।

Written by Himanshi Prakash, National Khabar

दांत हमारे शरीर का एक अहम हिस्सा होते हैं, और कई बार इनके पीले पड़ जाने से हमारी खूबसूरती भी फीकी लगने लगती है। कुछ लोग तो दांतों को जोर-जोर से रगड़कर साफ करने की कोशिश करते हैं, लेकिन इसके बावजूद पीलापन दूर नहीं होता। अगर आप अच्छी क्वालिटी का ब्रश और टूथपेस्ट इस्तेमाल कर रहे हैं, फिर भी दांत पीले दिखते हैं, तो इसकी वजह हो सकती है कि आप सही तरीके से ब्रश नहीं कर रहे हैं।

ध्यान रखें कि हर काम का एक सही तरीका होता है। आप में से कई लोग दिन में दो बार ब्रश तो करते होंगे, लेकिन अगर इसके बावजूद कोई खास असर नजर नहीं आता, तो यह खबर आपके लिए ही है। दांतों की सही देखभाल के लिए जरूरी है कि ब्रश सही तरीके से किया जाए। इस मामले में हमें कोरियाई लोगों से सीख लेनी चाहिए।
कोरिया में लोग दांतों की सफाई के लिए 3-3-3 नियम अपनाते हैं। सुंदर और स्वस्थ दांतों के लिए अपनाएं 3-3-3 का नियम, मुस्कान रहेगी चमकदार

क्या है 3-3-3 नियम?

  1. दिन में तीन बार ब्रश करें — सुबह उठते ही, दोपहर के भोजन के बाद और रात को सोने से पहले।
  2. हर बार तीन मिनट तक ब्रश करें— ताकि मुंह के हर कोने और दांतों की सही तरीके से सफाई हो सके।
  3. खाना खाने के बाद तीन मिनट रुकें — फिर ब्रश करें। इससे लार (Saliva) खाने के एसिड को न्यूट्रल कर देती है और दांतों की एनामेल को नुकसान नहीं होता।

यह नियम क्यों ज़रूरी है?
3-3-3 नियम खास इसलिए है क्योंकि यह दांतों और मसूड़ों की पूरी तरह सफाई सुनिश्चित करता है। ज्यादातर लोग दिन में सिर्फ एक बार ब्रश करके या जल्दबाजी में ब्रश करके ही संतुष्ट हो जाते हैं, जिससे मुंह के कोनों में बैक्टीरिया और प्लाक छिपे रह जाते हैं और धीरे-धीरे समस्याएं पैदा करने लगते हैं।
यही बैक्टीरिया धीरे-धीरे दांतों में सड़न, मसूड़ों में सूजन और सांस की बदबू का कारण बनते हैं। जबकि इस नियम के अनुसार सही समय और सही तरीके से ब्रश करने से न सिर्फ दांत साफ रहते हैं, बल्कि लंबे समय तक मजबूत और हेल्दी भी बने रहते हैं।

3-3-3 रूल को कैसे अपनाएं?
– हमेशा सॉफ्ट ब्रिसल्स वाले ब्रश का इस्तेमाल करें और टूथपेस्ट बहुत ज्यादा न लगाएं।
– मोबाइल में तीन मिनट का टाइमर सेट करें, ताकि सही समय तक ब्रश करें।
– ब्रश को हल्के हाथों से, गोल-गोल घुमाते हुए दांतों, मसूड़ों और जीभ पर घुमाएं।
– ब्रश करने के तुरंत बाद मुंह को पानी से न धोएं, ताकि टूथपेस्ट का असर थोड़ा और बना रहे।
– ब्रश के कम से कम तीन मिनट बाद माउथ वॉश का इस्तेमाल करें।
– हर तीन महीने में अपना टूथब्रश ज़रूर बदलें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button