मनोरंजन

Big Boss 9 फेम Prince Narula हुए गिरफ्तार ? वायरल वीडियो की सच्चाई जानकर फैंस को मिली राहत

Report by :- Sakshi Singh, National Khabar

  • प्रिंस नरूला की गिरफ्तारी की अफवाह
  • सोशल मीडिया पर अफवाहें
Big Boss 9

Big Boss में सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप,गिरफ़्तारी के वीडियो ने बढ़ाई चिंता

Big Boss:- ‘रेडीज़’ और ‘बिग बॉस’ जैसे बड़े और लोकप्रिय रियलिटी शोज के विनर रह चुके प्रिंस निरुला गुरुवार को अचानक सुर्खियों में आ गए। वजह बना सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक वीडियो,जिसमे पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर अपने साथ ले जाती नज़र आ रही थी। इस वीडियो के सामने आते ही फैंस के बीच हड़कंप मच गया और तरह-तरह की अटकलें लगने लगीं।

कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने दावा किया कि प्रिंस नरूला को दिल्ली मस्जिद विवाद के चलते गिरफ्तार किया गया है। देखते ही देखते यह खबर तेजी से वायरल हो गई और फैंस उनकी चिंता में पड़ गए।

Big Boss के Prince Narula की वायरल वीडियो ने बढ़ाई फैंस की बेचैनी

वीडियो में प्रिंस नरूला पुलिस की मौजूदगी में नज़र आ रहे थे और माहौल पूरी तरह गंभीर दिख रहा था। वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा था मानो किसी कानूनी मामले में उन्हें हिरासत में लिया गया हो। यही वजह थी कि फैंस सोशल मीडिया पर लगातार सवाल पूछने लगे और सच्चाई जानने की कोशिश करने लगे।

कुछ फैंस ने तो यहां तक लिख दिया कि उन्हें इस खबर से गहरा सदमा लगा है,जबकि कई लोग बिना पुष्टि के ही अलग-अलग दावे करने लगे।

Big Boss के Prince Narula की वायरल वीडियो की वजह से दिल्ली मस्जिद विवाद से जोड़ी गई गिरफ़्तारी की खबर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को दिल्ली मस्जिद विवाद से जोड़कर देखा जाने लगा। कुछ यूज़र्स ने दावा किया कि प्रिंस नरूला इसी विवाद के चलते पुलिस कारवाई के घेरे में आए है। हालांकि इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं थी,लेकिन इसके बावजूद खबर तेजी से फैलती चली गई।

मनोंरजन जगत से जुड़े किसी भी बड़े नाम के साथ इस तरह की खबर जुड़ते ही वह सुर्खिया में आ जाती है,और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला।

Big Boss के Prince Narula की अब सामने आई पूरी सच्चाई

लगातार फ़ैल रही अफवाहों के बीच अब इस पूरे मामले की सच्चाई सामने आ गई है। प्रिंस नरूला ने खुद इस वायरल वीडियो को लेकर सफाई दी है और फैंस की चिंता दूर की है।

प्रिंस ने मनोरंजन वेबसाइट टैली चक्कर से बातचीत में साफ किया कि वह वास्तव में गिरफ़्तार नहीं हुए थे। उन्होंने ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो असल में किसी कानूनी कार्रवाई का नहीं,बल्कि एक शूट का हिस्सा है।

प्रिंस नरूला ने दी सफाई,बोले-“में गिरफ़्तार नहीं हुआ “

प्रिंस नरूला ने कहा,
“वो वीडियो एक ब्रैंड शूट का हिस्सा था। में गिरफ़्तार नहीं हुआ हूँ।”

एक्टर ने यह भी स्पष्ट किया कि वीडियो को गलत सदर्भ में फैलाया गया,जिससे लोगों में भ्र्म पैदा हो गया। उनकी इस सफाई के बाद फैंस ने राहत की सांस ली।

ब्रैंड शूट का हिस्सा था वायरल वीडियो

प्रिंस नरूला के मुताबिक,जिस वीडियो को देखकर लोग यह मान बैठे थे कि उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया है,वह दरअसल एक ब्रैंड शूट का सीन था। शूट के दौरान पुलिस की वर्दी,गाड़ी और माहौल को पूरी तरह रियल रखा गया था,जिसकी वजह से वीडियो देखने वालों को यह पूरी तरह असली लगा।

यही कारण रहा कि कुछ सेकंड की क्लिप ने सोशल मीडिया पर गलत संदेश फैला दिया।

फैंस को मिली बड़ी राहत

जैसे ही प्रिंस नरूला की तरफ से सफाई सामने आई,फैंस ने राहत की सांस ली। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने लिखा कि उन्हें ख़ुशी है कि प्रिंस सुरक्षित हैं और यह सब सिर्फ शूट का हिस्सा था।

कुछ फैंस ने यह भी कहा कि बिना पूरी जानकारी के किसी भी वीडियो या खबर पर विश्वाश नहीं करना चाहिए।

सोशल मीडिया पर कैसे अफवाहें बन जाती हैं खबर

यह मामला एक बार फिर यह दिखता हैं कि सोशल मीडिया पर बिना पुष्टि के कोई भी वीडियो या जानकारी कितनी तेजी से अफवाह बन सकती हैं। एक छोटी-सी क्लिप न सिर्फ प्रिंस नरूला को सुर्खिया में ला दिया बल्कि फैंस को भी चिंता में डाल दिया।

मनोरंजन जगत के सितारे अक्सर ऐसी अफवाहों का शिकार होते रहते हैं।

प्रिंस नरूला का करियर और लोकप्रियता

प्रिंस नरूला टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। उन्होंने एमटीवी रोडीज’, ‘एमटीवी स्प्लिट्सविला और ‘बिग बॉस’जैसे बड़े रियलिटी शोज जीतकर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की हैं। इसके अलावा वह कई टीवी शोज और म्यूजिक वीडियोस में भी नज़र आ चुके हैं।

उनकी फैन फॉलोइंग काफी मजबूत हैं,यही वजह हैं कि उनसे जुड़ी कोई भी खबर तेजी से वायरल हो जाती हैं।

गलत खबरों से बचने की जरुरत

इस पूरे मामले ने यह भी साफ कर दिया हैं कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली हर खबर सच नहीं होती हैं। किसी भी वीडियो पर दावे पर विश्वाश करने से पहले उसकी पुष्टि जरुरी हैं।

प्रिंस नरूला की तरफ से दी गई सफाई ने यह साफ कर दिया कि वायरल वीडियो सिर्फ एक शूट का हिस्सा था और इससे जुड़ी गिरफ़्तारी की खबर पूरी तरह अफवाह थी।

“बिग “बॉस” फेम प्रिंस नरूला की कथित गिरफ़्तारी का मामला आख़िरकार एक अफवाह साबित हुआ। एक ब्रांड शूट के वीडियो ने सोशल मीडिया पर गलत संदेश फैला दिया,जिससे फैंस बेवजह परेशान हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button