Oshiwara Firing Case : कमाल आर खान गिरफ़्तार, 27 January तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए KRK

Report by : Sakshi Singh, National Khabar
- Oshiwara Firing Case : कमाल आर खान गिरफ्तार
- मुंबई से बड़ी खबर, केआरके पुलिस गिरफ्त में

Oshiwara Firing Case : मुंबई से बड़ी खबर,केआरके पुलिस गिरफ़्त में
Oshiwara Firing Case : मुंबई से अभिनेता और सोशल मीडिया सेलिब्रिटी कमाल राशिद खान उर्फ़ केआरके (KRK) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। ओशिवारा फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस ने उन्हें गिरफ़्तार कर लिया है। गिरफ़्तारी के बाद केआरके को कोर्ट में पेश किया गया,जहां से उन्हें 27 जनवरी तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। यह मामला 18 जनवरी का है,जब मुंबई के अंधेरी स्थित ओशिवारा इलाके में एक रिहायशी इमारत पर चार राउंड फायरिंग की गई थी।
Oshiwara Firing Case : रिहायशी इमारत पर चली थी गोलियां

18 जनवरी को ओशिवारा,अंधेरी इलाके में स्थित एक रिहायसी बिल्डिंग पर अचानक गोलियां चलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। शुरुआत में यह स्पष्ट नहीं हो पाया था कि फायरिंग किसने की और किस मकसद से की गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और आसपास के लोगों से पूछताछ की। जांच के दौरान सामने आया कि जिस बिल्डिंग पर गोलियां लगीं,उसमें लेखक-निर्देशक नीरज कुमार मिश्रा (45) दूसरे फ्लोर पर रहते हैं,जबकि मॉडल प्रतिक मॉडल प्रतिक बैद (29) चौथे फ्लोर पर निवास करते हैं।
Oshiwara Firing Case : जांच में हुआ बड़ा खुलासा
पुलिस ने जब अलग-अलग एंगल से जांच की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि फायरिंग किसी और ने नहीं बल्कि एक्टर और सोशल मीडिया पर्सनालिटी कमाल आर खान ने ही की थी। इसके बाद मुंबई पुलिस ने केआरके को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की और फिर उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया।
Oshiwara Firing Case : पूछताछ में केआरके ने कबूला जुर्म
ओशिवारा फायरिंग केस में डिटेन किए जाने के बाद मुंबई पुलिस ने केआरके से लंबी पूछताछ की। पूछताछ के दौरान केआरके ने स्वीकार कर लिया कि फायरिंग उनकी ही लाइसेंसी बंदूक से की गई थी और गोली उन्होंने खुद चलाई थी। पुलिस के मुताबिक,यह स्वीकारोक्ति केस में अहम सबूत मानी जा रही हैं।
Oshiwara Firing Case : 2005 में यूपी से लिया था गन लाइसेंस
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि कमाल आर खान ने वर्ष 2005 में उत्तर प्रदेश राज्य से गन लाइसेंस हासिल किया था और उसी दौरान उन्होंने बंदूक भी खरीदी थी। इसके बाद वह गन को मुंबई ले आए थे। पिछले करीब बीस वर्षों से यह लाइसेंसी बंदूक उनके मुंबई स्थित घर पर ही रखी हुई थी।
Oshiwara Firing Case : आचार संहिता के चलते पुलिस स्टेशन में जमा की थी गन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कुछ समय पहले मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) चुनावों को लेकर आचार संहिता लागू हुई थी। आचार संहिता लागू होने के बाद केआरके ने अपनी लाइसेंसी बंदूक वर्सोवा पुलिस स्टेशन में जमा करा दी थी। आचार संहिता समाप्त होने के बाद उन्होंने पुलिस स्टेशन से अपनी गन वापस ले ली।
Oshiwara Firing Case : गन साफ करते वक्त हुआ हादसा?
केआरके का कहना है कि गन वापस लेने के 4–5 दिन बाद वह अपने घर पर बंदूक की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने यह जांचने के लिए कि गन ठीक से काम कर रही है या नहीं, दो राउंड फायर किए। इस बार उन्होंने लोखंडवाला बैक साइड रोड पर लगे एक पेड़ की दिशा में फायरिंग की।
Oshiwara Firing Case : हवा की रफ्तार बनी हादसे की वजह
केआरके के अनुसार, उस समय हवा की स्पीड तेज थी, जिसकी वजह से चली हुई गोली पास की नालंदा बिल्डिंग में जा लगी। इसी घटना के बाद ओशिवारा पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए अलग-अलग एंगल से जांच की और अंततः केआरके को गिरफ्तार कर लिया।
‘किसी को नुकसान पहुंचाने का इरादा नहीं था’
गिरफ्तारी के बाद केआरके ने सफाई देते हुए कहा है कि उनका किसी को नुकसान पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। उनका दावा है कि फायरिंग जानबूझकर किसी व्यक्ति या बिल्डिंग को निशाना बनाकर नहीं की गई थी, बल्कि यह गन टेस्टिंग के दौरान हुई एक बड़ी चूक थी। हालांकि पुलिस इस दलील को पूरी तरह स्वीकार नहीं कर रही और मामले की गहराई से जांच कर रही है।
कोर्ट में पेशी, 27 जनवरी तक पुलिस कस्टडी
गिरफ्तारी के बाद कमाल आर खान को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्हें 27 जनवरी तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। इस दौरान पुलिस उनसे यह जानने की कोशिश करेगी कि फायरिंग पूरी तरह हादसा थी या इसके पीछे कोई और वजह भी थी।
कौन हैं कमाल आर खान?

कमाल आर खान उर्फ केआरके एक सेल्फ-प्रोक्लेम्ड फिल्म क्रिटिक हैं। वह सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहते हैं और अक्सर बॉलीवुड फिल्मों, कलाकारों और निर्देशकों पर तीखी टिप्पणियां करते नजर आते हैं। उनके बयान कई बार विवादों का कारण भी बन चुके हैं।
फिल्मी करियर और विवाद
केआरके को फिल्म ‘देशद्रोही’ में अभिनय करते देखा जा चुका है। इसके अलावा उन्होंने बतौर प्रोड्यूसर भी फिल्म इंडस्ट्री में काम किया है। हालांकि फिल्मों से ज्यादा वह अपने विवादित बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट्स के कारण चर्चा में रहते हैं।
पुलिस जांच जारी
ओशिवारा फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस अब हर पहलू से जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फायरिंग के दौरान सुरक्षा नियमों का कितना उल्लंघन हुआ और क्या किसी की जान को खतरे में डाला गया। आने वाले दिनों में इस मामले में और खुलासे होने की संभावना है।







