Sunday, September 8, 2024
ENTERTAINMENT

अनुष्का शर्मा, एक्ट्रेस ने दिया बेटे को जन्म दुसरी बार पेरेंट्स बनें विराट कोहली

क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने फैंस को जबरदस्त गुड़ न्यूज दिया है, कपल अपने दुसरे बच्चे के पेरेंट्स बन गए । अनुष्का ने बेटे को जन्म दिया है। इस गुड़ न्यूज का ऐलान दोनों ने बयान जारी कर किया, ये खबर मिलने के बाद दोनों को सेलेब्स और फैंस से ढेरों शुभकामनाएं मिल रही है।

Written By: Shridhi, Edited By: Pragya Jha

हाइलाइट्स

दुसरी बार पेरेंट्स बनें अनुष्का – विराट

क्या है ‘अकाय’ का अर्थ?

सेलेब्स – फैंस ने दी बधाई

दुसरी बार पेरेंट्स बनें अनुष्का – विराट

विराट और अनुष्का पिछले कई महीनों से चर्चा में है। बताया जा रहा था कि एक्ट्रेस अपने दुसरे बच्चे के साथ प्रेग्नेंट है। हालांकि दोनों में इस बात की पुष्टि नहीं की थी विलियर्स ने एक इंटरव्यू के दौरान दोनों का ये सीक्रेट खोला था। तब माना गया था। कि प्रेग्नेंट की अफवाहों में सही में सच्चाई है।


अब दोनों ने खुद अपने दुसरे बच्चे के आगमन का ऐलान कर दिया है कपल ने अपने जाॅइन बयान में लिखा, बेहद खुशी और प्यार से हम आपको खुशखबरी दें रहीं हैं कि 15 फरवरी को हमारे घर बेबी बाॅय का जन्म हुआ है। हम इस वक्त में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं। हम आपसे हमें प्राइवेसी देने का भी आग्रह करते हैं।

क्या है ‘अकाय’ का अर्थ ?

अनुष्का और विराट कोहली की ये पोस्ट वायरल हो गई है। हर तरफ बेबी अकाय के चर्चे हो रहे हैं। वैसे बाता दे कि अकाय का मतलब हिंदी भाषा में निराकार यानी जिसका कोई आकार नहीं होता, होता है। वहीं तुर्की में इसका मतलब चमकता हुआ चांद होता है। इससे पहले विराट और अनुष्का ने मां दुर्गा के नाम पर अपनी बेटी का नाम वामिका रखा था।

सेलेब्स – फैंस ने दी बधाई


यूजर्स दोनों के लिए बेहद खुश हैं। उन्होंने छोटे बेबी को खूब दुआएं और कपल को बधाई देना भी शुरू कर दिया है। एक्टर रणवीर सिंह, रकुल प्रीत सिंह, सोनम कपूर संग कई‌ सेलेब्स ने भी विराट और अनुष्का को बधाई दी है। हर तरफ खुशियों का माहौल है।


विराट और अनुष्का ने साल 2017 में 11 दिसंबर को शादी की थी। इंटीमेट सेरेमनी में हुई ये शादी इटली के टस्कनी में हुई थी। इसमें दोनों के परिवार और दोस्त शामिल हुए थे। शादी के तीन साल बाद 2021 में 11 जनवरी को कपल के घर बेटी का आगमन हुआ था, जिसका नाम वामिका रखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *