,

उत्तर भारत में गर्मी का कहर, तापमान 50° सेल्सियस पार

मौसम का कहर कुछ इस कदर है की भारत के कुछ राज्यों में गर्मी का असर है तो कुछ राज्यों में बाढ़ और सुनामी ने परेशान किया हुआ है। गर्मी का पारा बढ़त ही जा रहा है। इस बार की गर्मी ने कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आलम ये है की कई सेहरों में 50 डिग्री सेल्सियस तक पारा पहुँच चूका है।

Written By: Nisha Choudhary, National Khabar

उत्तर भारत के कई इलाके पिछले कुछ दिनों से भीषण लू की चपेट में हैं। तापमान इतना बढ़ गया है कि राजस्थान के चूरू और हरियाणा के सिरसा में पारा 50 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर चला गया है। वहीं, दिल्ली में भी हालात बेहाल हैं. कुछ इलाकों में तापमान 49 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली के कई मौसम केंद्रों ने रिकॉर्ड तोड़ गर्मी दर्ज की है। मुंगेशपुर और नरेला में 49.9 डिग्री सेल्सियस और नांगलोई में 49.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। यह सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। हालांकि, 27 मई और 29 मई के बाद तापमान में धीरे-धीरे कमी आने की उम्मीद है।

लू से बचने के लिए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। दिन में बाहर निकलने से बचें, ढीले और सूती कपड़े पहनें, धूप से बचने के लिए छाता या टोपी का इस्तेमाल करें, तरल पदार्थों का सेवन बनाए रखें और अधिक धूप में जाने से बचें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *