पदयात्रा में लोगो ने सिसोदिया और केजरीवाल के नाम के लगाए जयकारे।
Written By : Prakhar Srivastava
आप पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने रविवार को कहा कि भाजपा को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से समस्या है क्योंकि उन्होंने आठ वर्षों में उतना ही हासिल किया जितना उनकी सरकारें बीस वर्षों में नहीं कर सकीं।
देवली विधानसभा क्षेत्र में एक पदयात्रा में भाग लेते हुए सिसोदिया ने दावा किया कि केजरीवाल द्वारा स्कूलों का निर्माण देश भर में उनकी लोकप्रियता का कारण है। पूर्व उपमुख्यमंत्री, मनीष सिसोदिया को आबकारी नीति मामले से संबंधित 17 महीने की जेल की सजा के बाद 9 अगस्त को जमानत पर रिहा हो गये थे।
उन्होंने कहा कि देश में बिजली की लागत घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तरों पर बढ़ रही है, अरविंद केजरीवाल एकमात्र मुख्यमंत्री हैं जो उन्हें शून्य पर लाने में कामयाब रहे हैं।
सिसोदिया ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज की व्यवस्था बनाई। सिसोदिया ने दिल्ली सरकार की विभिन्न कल्याणकारी पहलों पर भी प्रकाश डाला।
उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि “भाजपा को एक समस्या है कि अरविंद केजरीवाल ने अपने सात-आठ वर्षों में इतना काम किया कि भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री अपने 20 वर्षों के शासन के दौरान भी नहीं कर सके।
देश में एक भी ऐसा राज्य नहीं है जहां उन्होंने बिजली के बिलों को शून्य कर दिया हो या सरकारी स्कूलों में सुधार किया हो।
यही कारण है कि ये भाजपा वाले लोग अरविंद केजरीवाल से डरते हैं। यही कारण है कि उन्होंने केजरीवाल को जेल में डाल दिया। सिसोदिया ने उम्मीद जताई कि केजरीवाल भी जल्द ही जेल से बाहर आ जाएंगे। मनीष सिसोदिया के पदयात्रा के दौरान, कुछ महिलाओं और लड़कियों ने सिसोदिया की कलाई पर राखी बांधी, जबकि कुछ ने उन्हें माला पहनाई। उनकी और केजरीवाल की जय-जयकार करने वाले नारे भी लगाए गए।
Leave a Reply