स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर, दिल्ली में भव्य दीपोत्सव एवं अन्नकूट उत्सव की तैयारियाँ प्रारम्भ

akshardham mandir Swaminarayan

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर 2024 – हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर, दिल्ली में दीवाली, गोवर्धन पूजा और अन्नकूट उत्सव के भव्य आयोजन की तैयारियाँ प्रारम्भ हो चुकी हैं। बीएपीएस स्वामिनारायण संस्था के वरिष्ठ संत पूज्य स्वयंप्रकाशदास स्वामीजी (पूज्य डॉक्टर स्वामी) के पावन सांनिध्य में इस वर्ष का दीपोत्सव भव्यता से मनाया जाएगा।

पूज्य डॉक्टर स्वामीजी ने पहले एम.बी.बी.एस की डिग्री प्राप्त कर  सन 1961 में गुरु  ब्रह्मस्वरूप योगीजी महाराज से भागवती दीक्षा प्राप्त की थी। पिछले 70 वर्षों से  डॉक्टर स्वामीजी ने 51 से अधिक देशों में यात्रा कर लोगों को आध्यात्मिक प्रेरणा दी है। उत्सव से पूर्व रविवार की संध्या सभा में, उन्होंने वैश्विक एकता, सद्गुणों की सराहना, और “मेरा जीवन और कार्य विश्व में श्रेष्ठ हो” के महत्व पर विशेष रूप से जोर दिया।

गौरतलब है कि डॉक्टर स्वामीजी की उपस्थिति में  इस साल का दीपावली उत्सव 31 अक्टूबर को बहिपूजन के साथ सुबह 10 बजे से शुरू होगा, जिसके बाद 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट दर्शन का आयोजन किया गया है। अन्नकूट उत्सव के दिन भगवान के सामने विभिन्न शाकाहारी व्यंजनों का भव्य भोग लगाया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेंगे। इस अवसर पर दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से हजारों भक्तों के आने की संभावना है।

Also Read: अक्षरधाम मंदिर में जलझुलनी और गणपति विसर्जन उत्सव, अनेक संतों-महंतों के साथ बड़ी संख्या में भक्त समुदाय उपस्थित

यहाँ के युवा कार्यकर्ता धीरज धिंग्रे ने बताया कि “उत्सव के लिए सम्पूर्ण अक्षरधाम मंदिर को रोशनी और रंगोलियों से सजाया जा रहा है। स्वयंसेवकों की  बड़ी संख्या दिन रात सेवा में लगी है।”

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *