हेल्थ एंड फिटनेस

La Fameux Derma: Skin और Hair से जुड़ी वो दिक्कतें जो आपको बना सकती हैं काफी ज्यादा बीमार।

Hairloss, Shingles, Acanthosis Nigricans जैसी कैसी दिक्कतें जिसका संभव इलाज आखिर तक पढ़े।
Written by : Pragya Jha , National khabar

1 Female Pattern Hairloss

बाल हमारे सिर का ताज माने जाने वाली चीजों में से एक है। लेकिन जब यही बाल झड़ने लग जाते हैं तो चिंता से चिंतन का सफर तय होता है। बालों के झड़ने से ही लोगों में चिंता की लकीरें दिखनी शुरू हो जाती हैं। बालों के लिए हज़ारों तरीके के प्रोडक्ट्स का उपयोग करते हैं लेकिन बालों का झड़ना लगातार चलता ही रहता है। भले ही महिलाओं में बालों के झड़ने की समस्या पुरुषों के मुकाबले कम हो। लेकिन चिंता दोनों ही वर्गों में सामान्य ही रहती है। महिलाओं में बालों के झड़ने के कई अलग पैटर्न हैं। जिसे समझना महत्वपूर्ण है अगर ऐसा नहीं हुआ तो आपको सही इलाज नहीं मिल पाएगा। अगर आप जानना चाहते हैं की आखिर सही इलाज क्या है ये जानने के लिए नीचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करें।

2 #Shingles

दाद जिसे हम हर्पीज़ोस्टर के नाम से भी जानते हैं। ये उसी वायरस से होता है जिससे चिकनपॉक्स होता है। अमूमन हम यही सुनते हैं की चिकनपॉक्स जीवन में एक बार होता है लेकिन #shingle एक से अधिक बार हो सकती है। शिंगल्स का अगर इलाज न कराया जाए तो लम्बे समय तक नसों में दर्द रहता सकता है। साथ ही शिंगल्स होने का खतरा उन लोगों को सबसे ज्यादा होता है जिन लोगों की इम्युनिटी कमजोर होती है। उम्र बढ़ने के साथ-साथ हमारी इम्युनिटी लगातार कमजोर होने लगती है और ऐसे में 50 की उम्र के बाद के लोगों में शिंगल्स की शिकायत बढ़ने लग जाती है। शिंगल्स यानि पानी के दाने जो शरीर के किसी एक भाग पर होती है। साथ ही ये दाने दर्दनाक होते हैं। शिंगल्स को रोकने के लिए सरकार भी वैक्सीन लॉन्च कर चुकी है। आखिर शिंगल्स से कैसे बचा जा सकता है ये जानने के लिए नीचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करें।


3 Why your face and neck may have different colors

अक्सर चेहरे और शरीर का रंग अलग-अलग नज़र आता है। चेहरे का कलर शरीर के रंग से अधिक डार्क होता है। लेकिन सवाल ये है की इसके पीछे क्या कारण है साथ ही इसका इलाज क्या है। जब हम गोरा या डार्क रंग की बात करते हैं तो मेलेनिन शब्द आप ज़रूर सुनते होंगे ये मेलेनिन ही है जो धूप की हानिकारक किरणों से हमें बचने का काम करता है। इसी पर हमारे स्किन का कलर निर्भर करता है। लेकिन जब लोग सवाल पूछते हैं की क्या इन कलर्स को एक जैसा कैसे किया जा सकता है। क्या इसका कोई तरीका है या इसका कोई ट्रीटमेंट है। ये सवाल नेशनल खबर की टीम ने डॉ. चंचल से पूछा और आखिर डॉ चंचल ने क्या कहा ये देखने के लिए नीचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करें।

4 Acanthosis Nigricans

एकेंथोसिस निग्रिकेंस जो एक ऐसी स्किन कंडीशन है जिसमें शरीर की सिलवटों में kale, मोठे पैचेज दिखने शुरू हो जाते हैं। जिसे हम अधिकतर पसीने से जमी हुई गंदगी समझ लेते हैं और अलग-अलग प्रोडक्ट्स का उपयोग करते हैं। जिससे इन पैचेज को खत्म किया जा सके। लेकिन इन सभी प्रोडक्ट्स का कोई खास फायदा नहीं होता है। एकेंथोसिस निग्रिकेंस उन लोगों में ज्यादा पाया जाता है जिनका वेट अधिक होता है या जो ओवर वेट होते हैं। अब बात करते हैं की इसका ट्रीटमेंट क्या होता है। ये जानने के लिए नीचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करें।

स्किन और हेयर से जुडी हुई अन्य जानकारियों के लिए ये आर्टिकल भी पढ़ें :
Hair और Skin में होने वाली ये गंभीर दिक्कतें बना सकती हैं आपको बीमार, पढ़िए पूरी रिपोर्ट – इसे भी पड़े – https://go.shr.lc/47hjEyF

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *